Sunday 16 September 2018

8 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/8 सितंबर को जन्मे व्यक्ति/8 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

8 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/8 सितंबर को जन्मे व्यक्ति/8 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का प्रतीक चिह्न

फ़ीरोज़ गाँधी

भूपेन हज़ारिका8 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1271 - जाॅन XXI का पोप के रूप में चयन ।
  • 1320 - गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।
  • 1331 - स्टीफन उरोस चतुर्थ ने खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया।
  • 1449 - टुमू किले का युद्ध- मंगोलिया ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया।
  • 1553 - इंग्लेंड में लिचफिल्ड शहर का निर्माण।
  • 1563 - मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।
  • 1689 - चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क(निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किया।
  • 1900 - टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत
  • 1952 - जेनेवा में काॅपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किये हस्ताक्षर।
  • 1962 - चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।
  • 1988 - जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुँचे।
  • 1991 - मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।
  • 1997 - अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में पैट्रिक राफ़्टर को प्रथम ग्रैंड स्लैम ख़िताब मिला।
  • 1998 - 2001 में निर्धारित 13वें गुट निरपेक्ष आंदोलन की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी गयी।
  • 2000 - भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ा।
  • 2002 - नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।
  • 2003 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
  • 2006 - महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मालेगाँव बम धमाके।
  • 2008 -
    • सर्वोच्च न्यायालय ने कैनफिना म्यूचुअल फण्ड घोटाले मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को ज़मानत दी।
    • प्रसिद्ध अमेरिका पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेण्ट अवार्ड देने की घोषणा की।
  • 2009 - भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्ज लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिये।

8 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1926 - भूपेन हज़ारिका - भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार, जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे।
  • 1933 - आशा भोंसले, प्रसिद्ध पार्श्व गायिका।
  • 2002 - लॉरी विलियम्स, वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर
  • 1910 - राधाकृष्णहिन्दी के यशस्वी कहानीकार।

8 सितंबर को हुए निधन

  • 1982 - शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला - जम्मू और कश्मीर के क्रांतिकारी नेता, जो बाद में इस राज्य के प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री बने।
  • 1960- फ़ीरोज़ गाँधी - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य।

No comments:

Post a Comment

Name-
Comment-

14 अक्टूबर : आज का इतिहास ( आज के दिन घटित कुछ घटनाएँ)

देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कई घटनाएं हुईं, जिनमें ये प्रमुख हैं. 14 अक्टूबर  के दिन विश्‍व भर में कई घटनायें घटित ...