Tuesday 30 January 2018

30 जनवरी: आज का इतिहास (History Of The Day)

30 जनवरी: आज का इतिहास (History Of The Day)

Image result for माखन लाल चतुर्वेदीImage result for राणा संग्राम सिंImage result for सी. सुब्रह्मण्यम

Image result for जयशंकर प्रसाद -

30 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1522 - ल्यूबेक और डेनमार्क के बीच युद्ध।
  • 1641 - पुर्तग़ाल ने मलक्का की खाड़ी व मलाया डचों को सौंप दी।
  • 1648 - स्पेन और हॉलैंड के बीच शांति समझौता हुआ।
  • 1649 - इंग्लैंड के सम्राट 'चार्ल्स प्रथम' को फ़ांसी दी गई।
  • 1788 - ब्रिटेन के राजकुमार' चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट' की रोम में मौत हो गयी।
  • 1790 - लाइफ़बोट के तौर पर निर्मित पहली नाव का टायन नदी में परीक्षण।
  • 1902 - चीन और कोरिया की स्वतंत्रता के बारे में ब्रिटेन और जापान के बीच पहली 'आंग्ल-जापानी संधि' पर लंदन में हस्ताक्षर हुए।
  • 1903 - लॉर्ड कर्ज़न ने मेटकाफ़ हॉल में 'इंपीरियल लाइब्रेरी' का उद्घाटन किया।
  • 1911 - 'कैनेडियन नेवल सर्विस' का नाम बदलकर 'रॉयल कैनेडियन नेवी' किया गया।
  • 1913 - 'हाउस आफ़ लॉर्ड्स' ने आइरिश होम रूल बिल को ख़ारिज किया।
  • 1933 - एडॉल्फ़ हिटलर ने आधिकारिक रूप से जर्मनी के चांसलर की कमान सम्भाली।
  • 1943 - स्टालिन ग्राफ़ के पास सोवियत फ़ौजों से जर्मन सेना हारी।
  • 1948 - महात्मा गांधी की हत्या हुई।
  • 1949 - रात्रि एयर मेल सेवा की शुरूआत हुई।
  • 1957 - राष्ट्र संघ ने दक्षिण अफ़्रीका को अपनी नस्ल भेदी नीति पर पुनर्विचार करने के लिए कहा।
  • 1964 - दक्षिण वियतनाम में सेना ने सत्ता पर कब्ज़ा किया।
  • 1971 - इंडियन एयरलाइंस के ‘फोकर फ्रेंडशिप विमान’ का अपहरण।
  • 1972 - पाकिस्तान ने 'राष्ट्रमंडल' से अपना नाम वापस लिया।
  • 1974 - इंडियन एयरलाइंस के 'फोकर फ़्रेंडशिप विमान' का अपहरण हुआ।
  • 1979 - रोडेशिया में नया संविधान बना, जिसमें अश्वेतों को सत्ता में भागीदारी का अधिकार मिला।
  • 1988 - कंबोडिया में 'नरोत्तम सिंहानुक' ने इस्तीफ़ा दिया।
  • 1989 - अमेरिका ने अफ़ग़ानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद किया।
  • 1991 - इराकी सेना ने सउदी अरब की सीमा के नजदीक एक शहर पर कब्जा कर लिया। इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिक मारे गए।
  • 1997 - सैंतालिस वर्षों बाद महात्मा गांधी की अस्थियाँ संगम में विसर्जित।
  • 2001 - गुजरात में आये भूकम्प के बाद महामारी की आशंका को रोकने के लिए पुनर्वास के और उपाय। भूकम्प में मरने वालों की संख्या 30 हज़ार तक पहुँची।
  • 2003 - एरियल शेरोन ने अराफ़ात का शांति वार्ता प्रस्ताव को ठुकराया।
  • 2005 -
    • वियतनाम में बर्ड फ़्लू से 12 लोग मरे।
    • इराक में सम्पन्न चुनाव में 72 प्रतिशत मतदान। रूस के मरात साफिन ने आस्ट्रेलियाई ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता।
  • 2006 - इस्रायल ने फ़िलिस्तीन में हमास की जीत के कारण वित्तीय सहायता की योजना पर रोक लगाई।
  • 2007 - टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में ख़रीदा।
  • 2008 -
    • चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल की सज़ा सुनाई।
    • फीजी में आये उच्च उष्ण कटिबन्धीय तूफान ने भारी तबाही मचायी।
  • 2009- आस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल मुक़ाबले में सानिया मिर्ज़ा व महेश भूपति की जोड़ी फाइनल में पहुँची।
  • 2010 - विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर, नंबर एक महिला खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने बेल्जियम की जस्टिन हेनिन को हराकर तथा लिएंडर पेस और जिंबाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में क्रमशः पुरुष एकल, महिला एकल और मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता।

30 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1890 - जयशंकर प्रसाद - हिन्दी साहित्यकार, प्रमुख रचनाएँ- कामायनी, चन्द्रगुप्त
  • 1910 - सी. सुब्रह्मण्यम - भारत में "हरित क्रांति के पिता"।
  • 1913 - अमृता शेरगिल - प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार
  • 1927 - ओलोफ़ पाल्मे का जन्म।

30 जनवरी को हुए निधन

  • 1530 - राणा संग्राम सिंह - मेवाड़
  • 1948 - महात्मा गाँधी - भारत के राष्ट्रपिता
  • 1968 - माखन लाल चतुर्वेदी - हिन्दी साहित्यकार
  • 1960 - नाथूराम प्रेमी - प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक।
    • जे.सी. कुमारप्पा - भारत के एक अर्थशास्त्री थे।

30 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

29 जनवरी:आज का इतिहास( History Of The Day)

29 जनवरी:आज का इतिहास( History Of The Day)

सरला ग्रेवालराज्यवर्धन सिंह राठौड़

'संगीत नाटक अकादमी' का प्रतीक चिह्नSomnath Chatterjee.jpg29 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1528 - मुग़ल साम्राज्य वंश के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा साँगा को हराकर चंदेरी के क़िले पर कब्ज़ा किया।
  • 1676 - 'थियोडोर तृतीय' रूस के ज़ार बने।
  • 1780 - भारत का पहला समाचारपत्र अंग्रेज़ी में 'हिकीज बंगाल गजट' के नाम से प्रकाशित हुआ। 'हिक्की गजट' या 'बंगाल गजट' या 'कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर' का कोलकाता से प्रकाशन हुआ। अंग्रेज़ी भाषा के इस समाचार पत्र के संपादक 'जेम्स ऑगस्टस हिक्की' थे।
  • 1889 - आस्ट्रिया हंगरी के युवराज 'आर्कड्यूक रूडोल्फ़' ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली।
  • 1916 - 'प्रथम विश्व युद्ध' में जर्मनी ने फ़्रांस पर पहली बार हमला किया।
  • 1919 - चेक फ़ौजों ने गैलीसिया में पोलैंड की फ़ौजों को शिकस्त दी।
  • 1939 - रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान की स्थाhttps://kvskidszone.blogspot.in/2018/01/1-1897.htmlना हुई।
  • 1947 - अमेरिका ने चीन में मध्यस्थ की भूमिका छोड़ दी।
  • 1949 - ब्रिटेन ने इज़रायल को मान्यता दी।
  • 1953 - संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई।
  • 1963 - फ़्रांस के वीटो के कारण यूरोपीय साझा बाज़ार में ब्रिटेन को प्रवेश नहीं मिल सका।
  • 1973 - अमेरिका, सोवियत संघ तथा 17 देश यूरोप में सैन्य बल कटौती में विचार-विमर्श के लिए विएना में बैठक की।
  • 1976 - सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुआ।
  • 1979 - भारत के सबसे पहले जंबो ट्रेन. दो इंजन वाली. तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर चेन्नई के लिए रवाना किया गया।
  • 1986 - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल 'चैलेंजर' दुर्घटनाग्रस्त एवं उसमें सवार सभी 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु।
  • 1989 - सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।
  • 1990 - पूर्वी जर्मनी के सत्ता से हटाये गए कम्यूनिस्ट नेता 'एरिक होनेकर' को गिरफ़्तार किया गया।
  • 1992 - भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।
  • 1993 - किक्रेटर विनोद कांबली का टेस्ट में पदार्पण।
  • 1994 - भारत सरकार ने 'एयर कार्पोरेशन एक्ट' 1953 को रद्द किया।
  • 1996 - फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने भविष्य में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।
  • 2002 - श्रीनगर में दो उग्रवादी मारे गये।
  • 2003 -
    • इस्रायल के आम चुनावों में प्रधानमंत्री एरियल शेरोन की लिकुड पार्टी विजयी।
    • हिमाचल विधानसभा भंग कर दी गई।
  • 2005 -
    • नक्सलवादियों ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू के हेलिकॉप्टर को गया में उड़ा दिया। वेंकैया नायडू सकुशल बचा गये।
    • सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला ख़िताब जीता।
  • 2007 - अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ज़मीन जैक्सन को हराकर लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो में 'बिग ब्रदर' चैम्पियन बनीं।
  • 2008 -
    • लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने तीन लोकसभा सदस्य रमाकांत यादव, भालचन्द्र व अखलास्क की सदस्यता समाप्त कर दी।
    • आस्ट्रिया ने इराक से अपनी फ़ौज वापस लेने की घोषणा की।
  • 2009 - फेडेलिटी ने सत्यम कम्प्यूटरों के 2.5% शेयर ख़रीदे। कास्टेलिनो यूबी समूह खेल मार्केटिंग के सी.ई.ओ. बने।
  • 2010 - भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत उत्पादन किए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया।

29 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1896 - स्वामी प्रणबानंद महाराज - भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक।
  • 1970 - राज्यवर्धन सिंह राठौड़ - भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ तथा एथेंस ओलम्पिक-2004 के रजत पदक विजेता।

29 जनवरी को हुए निधन

29 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव


  1. बीटिंग द रिट्रीट (अंग्रेज़ी: Beating The Retreat)
  2. महाराणा प्रताप (अंग्रेज़ी: Maharana Pratap
  3. सरला ग्रेवाल (अंग्रेज़ी: Sarla Grewal
  4. राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (अंग्रेज़ी: Rajyavardhan SinghRathore
  5. सोमनाथ चटर्जी (अंग्रेज़ी: Somnath Chatterjee
  6. संगीत नाटक अकादमी
  7. रामकृष्ण मिशन की स्थापना स्वामी विवेकानन्द ने 1 मई, 1897 ई. में की
  8. राणा साँगा 
  9. Swami Vivekananda Life in Hindi (History & Biography)
  10. स्वामी विवेकानंद जी के बहुत ही प्रसिद्ध,अनमोल,कीमती,प्रेरक,प्रेरणादायक,ऊर्जावान एवं प्रासांगिक विचार..(Thoughts Of Vivekanad Ji)
  11. Sister Nivedita Biography in Hindi भगिनी निवेदिता की जीवनी ( Biography Of Bhagini Nivedita)

14 अक्टूबर : आज का इतिहास ( आज के दिन घटित कुछ घटनाएँ)

देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कई घटनाएं हुईं, जिनमें ये प्रमुख हैं. 14 अक्टूबर  के दिन विश्‍व भर में कई घटनायें घटित ...