Showing posts with label मई /MAY. Show all posts
Showing posts with label मई /MAY. Show all posts

Monday, 3 September 2018

31 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ history of the day

31 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ history of the day

31 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
 1774 - भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया। 
1867 - बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई। 
1921 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया। 1959 - बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई। 
1964 - बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली। 
1994 - दक्षिण अफ़्रीका गूट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वाँ सदस्य राष्ट्र बना। 
1996 - बेंजामिन नेतान्याहू इस्रायल के नये प्रधानमंत्री चुने बने। 1999 - एडोल्फ़ ट्युटर स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित, कृष्ण प्रसाद भट्टराई द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण। 
2001 - मानवाधिकार आयुक्त राबिन्सन का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सोवियत देशों का राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन मिस्क (बेलारूस) में सम्पन्न।
 2006 - अमेरिकी वायुसेना के पूर्व जनरल मिशेल हैडेन को अमेरिकी खुफिया एजेंसी (सीआईए) का निदेशक नियुक्त किया गया। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मुहम्मद अलबरदेई ने स्पष्ट किया कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से दुनिया को कोई ख़तरा नहीं।
 2007 - सैप ब्लेटर तीसरी बार अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल संघ के अध्यक्ष बने। 
2008 - सरकारी तेल कम्पनियों ने जहाज़ों के ईधन (एटीफ) की क़ीमत में 18.5% की बढ़ोत्तरी की। औपचारिक दस्तावेज के अभाव में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री अंसार बर्नी नई दिल्ली हवाई अड्डे से पाकिस्तान वापस हुए। 
2010 - भारत में मान्यता प्राप्त हर प्राइवेट स्कूल में ग़रीब बच्चों के लिए 25 फ़ीसदी सीटें आरक्षित करने का क़ानून बनाया गया। भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार 1 अप्रैल से बैंक में बचत खाता धारकों के ब्याज की गणना दैनिक आधार पर होगी। अब तक ब्याज की गणना बचत बैंक खाते में महीने की दस तारीख से लेकर अंतिम तारीख तक उपलब्ध न्यूनतम राशि के आधार पर की जाती थी।

 31 मई को जन्मे व्यक्ति
 1577 - नूरजहाँ - मुग़ल सम्राट जहाँगीर की पत्नी, जिसका मूल नाम 'मेहरुन्निसा' था। 
1756 - एब्बे फारिया - दुनिया का पहला व्यक्ति, जिसने सम्मोहन की कला को एक वैज्ञानिक आधार प्रदान किया। 
1725 - अहिल्याबाई होल्कर - भारत की वीरांगनाओं में से एक। 1843 - अण्णा साहेब किर्लोस्कर - मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार। 
1942- विनोद मेहता- आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार 1925 - राज खोसला - हिंदी फ़िल्मों में शीर्ष निर्देशक, निर्माणकर्ता और पटकथाकारों में से एक थे।

30 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/आज का इतिहास/इवेंट्स ऑफ़ द डे

30 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/आज का इतिहास/इवेंट्स ऑफ़ द डे


30 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1981 - बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान की उनके 8 सहयोगियों के साथ हत्या, देश में आपातकाल लागू।
  • 1987 - गोवा को भारत के राज्य का दर्जा मिला। गोवा भारत का 26 वाँ राज्य बना।
  • 1996 - 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया।
  • 1998 - पाकिस्तान द्वारा एक और (छठा) परमाणु परीक्षण, अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकम्प से 5000 लोगों के मरने की आशंका।
  • 2003 - नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफ़ा दिया।
  • 2004 - सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, परन्तु दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।
  • 2007 - अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत।
  • 2008 -
    • सुजाना मेटल प्रोडक्ट लिमिटेड ने विशाखापट्टनम में 180 करोड़ रुपये की लागत से तीन स्टील इकाईयों का अधिग्रहण किया।
    • अफ़ग़ानिस्तान में एक ज़िले पर तालिबान ने क़ब्ज़ा किया।
  • 2012- विश्वनाथन आनंद पाँचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।

30 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1909 - पण्डित मुखराम शर्मा - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक।
  • 1947 - वी. नारायणसामीपुदुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री

30 मई को हुए निधन

  • 1606 - गुरु अर्जन देव - सिक्खों के पाँचवें गुरु।
  • 1991 - उमाशंकर दीक्षित - 'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन' के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत।
  • 2000 - रामविलास शर्मा - आधुनिक हिन्दी साहित्य में सुप्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक एवं कवि
  • 2013 - ऋतुपर्णो घोष - बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता।
  • 1955 - एन. एम. जोशी - भारत में 'ट्रेड यूनियन आंदोलन' के जन्मदाता थे।

30 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • हिन्दी पत्रकारिता दिवस (हिन्दी के पहले साप्ताहिक 'उदन्त मार्तण्ड' के प्रथम प्रकाशन के अवसर पर)

29 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/आज का इतिहास/इवेंट्स ऑफ़ द डे

29 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/आज का इतिहास/इवेंट्स ऑफ़ द डे

29 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1990 - बोरिस येल्तसिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1999 - नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना।
  • 2003 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए बसरा पहुँचे।
  • 2004 - म्यांमार में चक्रवाती तूफ़ान ने 140 लोगों की जान ली। पाकिस्तान ने परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान पर लगाये गये प्रतिबंधों में ढील दी।
  • 2007 - जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स 2007 बनीं।
  • 2008 -
    • भारतीय जनता पार्टी के नेता वीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
    • इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माइस्पेस के साथ ई-मेल सम्बन्धी समझौता किया। नेपाली सरकार ने राजतंत्र का अन्त कर गणतंत्र की घोषणा करते हुए शाही महलों सहित देश के सभी भागों से राजतंत्र के सभी चिह्न हटाते हुए राष्ट्रध्वज को मान्यता दी।
  • 2010 - अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 अग्रीमेंट में छोड़ दिए गए परमाणु ईंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया।
    • भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने हेनान प्रांत के लुओयांग में पहली सदी के प्राचीन श्वेताश्व व्हाइट हार्स मंदिर परिसर में भारतीय शैली से निर्मित एक बौद्ध मंदिर का लोकार्पण किया। भारत की ओर से बनाये गये इस मंदिर पर क़रीब 18 करोड़ रुपये की लागत आयी थी। इसके निर्माण में तीन वर्ष लगे।

29 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1906 - कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर - हिन्दी के जाने-माने निबंधकार।
  • 1865 - रामानन्द चैटर्जी - स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार

29 मई को हुए निधन

  • 1987 - चौधरी चरण सिंह - भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री, जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता माने जाते थे।
  • 1977 - सुनीति कुमार चटर्जी - भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री
  • 1972 - पृथ्वीराज कपूर - हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने मुम्बई में 'पृथ्वी थिएटर' स्थापित किया।
  • 1933 - लोकराम नयनराम शर्मा - भारत के स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और संगठनकर्त्ता

29 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • माउंट एवरेस्ट दिवस

28 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/आज का इतिहास/इवेंट्स ऑफ़ द डे

28 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/आज का इतिहास/इवेंट्स ऑफ़ द डे

28 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1996 - रूस चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत।
  • 1998 - बलूचिस्तान की चगाई पहाड़ियों पर पाकिस्तान ने पाँच परमाणु परीक्षण किये, परमाणु परीक्षण के विरोध में सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
  • 1999 - बेंजामिन नेतान्याहू का संसद से इस्तीफ़ा, तुर्की में नयी गठबंधन सरकार का गठन।
  • 2000 - भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए छह दिनों की राजकीय यात्रा पर पेइचिंग पहुँचे।
  • 2002 - नेपाल में फिर आपातकाल लगा।
  • 2008 -
    • राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यरत पाँच न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया। विमान सेवा जेट एयरवेज को 'मध्य एशिया सर्वश्रेष्ठ चरगो एयर लाइन्स' का पुरस्कार मिला।
    • नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अवसान हुआ। अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबन्ध लगाया।

28 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1923 - एन. टी. रामाराव - प्रसिद्ध अभिनेता एवं तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक थे।
  • 1883 - वीर सावरकर - भाषाविद, बुद्धिवादी, कवि, अप्रतिम क्रांतिकारी, दार्शनिक और ओजस्वी वक़्ता।
  • 1921 - डी. वी. पलुस्कर - प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक

28 मई को हुए निधन

  • 2005 - गोपाल प्रसाद व्यास - भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक।
  • 1954- विजय सिंह पथिक - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1964 - महबूब ख़ान - भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक थे।

27 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/आज का इतिहास /इवेंट्स ऑफ़ द डे

27 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/आज का इतिहास /इवेंट्स ऑफ़ द डे

27 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1994 - नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे।
  • 1999 - बोत्सवाना की सुन्दरी पुले क्वेलागोव वर्ष 1999 की मिस यूनिवर्स चुनी गयीं, विश्व का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार (सोफी पुरस्कार) डरमन हेली (सं.रा. अमेरिका) तथा थॉमस केयरी (भारत) को प्रदान किया गया, सर्विया के राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण द्वारा युद्ध अपराधी घोषित।
  • 2000 - फिजी में महेन्द्र चौधरी सरकार बर्खास्त, राष्ट्रपति मारा ने प्रशासन सम्भाला।
  • 2002 - नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को 3 साल के लिए पार्टी से निकाला गया।
  • 2005 - दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया।
  • 2006 - इंडोनेशिया में आये विनाशकारी भूकम्प में कम से कम 2900 लोग मारे गये और हज़ारों लोग घायल हुए।
  • 2008 -
    • केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबन्ध को वापस लिया।
    • आस्कर विजेता निर्देशक सिडनी पोलाक का निधन।
  • 2010- भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा ज़िले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। पृथ्वी 2 मिसाइल धरती से धरती पर मारक क्षमता वाली बेलिस्टिक मिसाइल है जिसकी रेंज 350 किमी है। जबकि धनुष पृथ्वी मिसाइल का नौसेना संस्करण है।
    • भारत के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ तथा प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से हुई मुलाकात के बाद चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रति समर्थन जताया।
  • 2011- ग्लोबल इंटरनेट सर्च इंजन गूगल अब भारतीय शहरों की हर गली-नुक्कड़ की तस्वीरें इंटरनेट पर दिखाने जा रहा है। गूगल अर्थ के जरिए जहाँ अब तक आप धरती के विभिन्न हिस्सों की सैटलाइट तस्वीरें देख सकते थे, वहीं गूगल के नए फीचर स्ट्रीट व्यू से गली-नुक्कड़ तक को देखा जा सकेगा।

27 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1894 - पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी - ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार के रूप में मिली।
  • 1954 - हेमन्त जोशीहिन्दी के कवि, पत्रकार एवं पत्रकारिता के प्राध्यापक।
  • 1957 - नितिन गडकरी - भारत के उद्योगपति और 'भारतीय जनता पार्टी' के वरिष्ठ राजनेता।
  • 1928 - बिपिन चन्द्र - प्रसिद्ध इतिहासकार
  • 1962 - रवि शास्त्री - प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर

27 मई को हुए निधन

  • 2016 - हंगपन दादा - 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे।
  • 1964 - जवाहरलाल नेहरू - भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान् सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (1947-1964)
  • 1983 - सरदार हुकम सिंह, भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
  • 1935 - रमाबाई आम्बेडकर - डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी थीं।
  • 1919 - कंदुकूरी वीरेशलिंगम - तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, जिन्हें आधुनिक तेलुगु साहित्य में 'गद्य ब्रह्मा' के नाम से ख्याति मिली।

26 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/आज का इतिहास /इवेंट्स ऑफ़ द डे

26 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/आज का इतिहास /इवेंट्स ऑफ़ द डे

26 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2002 - चीन का विमान समुद्र में गिरा, 225 लोग मरे।
  • 2006 - विज्ञान जगत् में एक शोध के मुताबिक एड्स का विषाणु कैमरून में पाए जाने वाले चिपैंजिओं से फैला है।
  • 2007 - भारत और जर्मनी के मध्य रक्षा समझौता सम्पन्न।
  • 2008 -
    • भारतीय स्टेट बैंक ने फ़सल ऋण बीमा को 50 हज़ार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज व खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की।
    • मंगल ग्रह के अध्ययन हेतु फ़ीनिक्स यान मंगल ग्रह पर उतरा। नेपाल सरकार ने नरेश ज्ञानेन्द्र के नारायणहिती महल को प्रतिबन्धित क्षेत्र घोषित किया। कान फ़िल्म महोत्सव में फ़्रांसीसी फ़िल्म 'द क्लास एंतरे लेसमुर्स' को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का 'पाल्मे डी केयर' पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2010 - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी.एस.चौहान और न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की खंडपीठ ने शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों की संतानों को को भी अपने मां-बाप की ओर से अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार स्वीकार किया। न्यायालय ने साथ ही उन्हें परंपरागत पैतृत संपत्ति पर उनके अधिकार को अस्वीकार किया।

26 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1912 - छगनराज चौपासनी वाला - प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।
  • 1940 - सरताज सिंह - 'भारतीय जनता पार्टी' (भाजपा) के नेता।
  • 1946 - अरुणा रॉय - भारत की उन महिलाओं में से एक, जो बेहतर सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ भी हैं।
  • 1983 - सुशील कुमार पहलवान - 'बीजिंग ओलिंपिक' खेलों में भारत के लिए 'कांस्य पदक' जीता।
  • 1937 - मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) - दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री।

26 मई को हुए निधन

  • 2017 - के. पी. एस. गिल - पंजाब के दो बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे थे।
  • 1986 - श्रीकांत वर्मा - हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ।

26 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • राष्ट्रीय धातु दिवस

24 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/आज का इतिहास /इवेंट्स ऑफ़ द डे

24 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/आज का इतिहास /इवेंट्स ऑफ़ द डे


24 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1994 - मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मच जाने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मृत्यु।
  • 2000 - दक्षिण लेबनान से 22 साल का ख़ूनी दौर समाप्त कर इस्रायली सेना वापस लौटी।
  • 2002 - नेपाल में नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को नेपाली कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया।
  • 2003 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने पश्चिम एशिया शांति योजना को स्वीकार किया।
  • 2005 - एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गये।
  • 2007 - एमा निकोलसन रिपोर्ट यूरोपीय संघ की संसद में पारित।
  • 2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता छह प्रतिशत बढ़ाने का फ़ैंसला किया।

24 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1819 - महारानी विक्टोरिया - ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी
  • 1896 - करतार सिंह सराभा - भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक।
  • 1952 - रंजन मथाई - भारत के पूर्व 'भारतीय विदेश सचिव'।
  • 1954 - बछेंद्री पाल - माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला।
  • 1899 - काज़ी नज़रुल इस्लाम - प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक थे।

24 मई को हुए निधन

  • 2000 - मजरूह सुल्तानपुरी, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर।
  • 1999 - गुरु हनुमान - भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान।
  • 1905 - प्रतापचंद्र मज़ूमदार - ब्रह्मसमाज के प्रसिद्ध नेता।
  • 1990 - के. एस. हेगड़े- भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
  • 1879 - विलियम लायड गैरिसन - अमेरीकी दासता विरोधी आंदोलन के नेता
  • 1543 - निकोलस कॉपरनिकस - प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ थे

24 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • राष्ट्रमंडल दिवस
  • विश्व तपेदिक दिवस

23 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/आज का इतिहास /इवेंट्स ऑफ़ द डे

23 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/आज का इतिहास /इवेंट्स ऑफ़ द डे

23 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1420- आस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया।
  • 1805- गवर्नर-जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के अंतर्गत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की थी।
  • 1915 - प्रथम विश्व युद्ध के समय इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1949 - पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया।
  • 1977 - बेनिन ने संविधान को अंगीकार किया।
  • 1984 - बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फ़तह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
  • 1999 - योहानिस रौ संघीय जर्मनी के नये राष्ट्रपति नियुक्त।
  • 2001 - पाकिस्तान का भारत को एम.एफ़.एन. का दर्जा देने से पुन: इंकार।
  • 2004 - बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 डूबे। सिंगापुर में जहाज़ के टैंकर से टकराने के कारण 4000 कारें डूबी।
  • 2008 -
    • भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। अंतर्राष्ट्रीय संस्था इण्टरनेशनल आर्गेनाइजेशन फॉर स्ट्रेण्ड्राइजेशन द्वारा डिस्टिलरी को आईएसओ 9001 का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
    • नेपाल के राजा ज्ञानेन्द्र ने नारायणहिती महल ख़ाली किया। सोमालिया के समुद्री अपहर्ताओं ने भारतीय कर्मियों वाला जहाज़ छोड़ा। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सत्तारुढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से नाता तोड़ा।
  • 2009 - भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति 'रोह मू ह्यून' ने अपने घर के नज़दीक पहाडियों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।
  • 2010 - मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालाकृष्णन की अध्यक्षता में भारत के उच्चतम न्यायालय की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने बिना विवाह किये महिला और पुरुष का एक साथ रहना अपराध नहीं माना।
  • 2016- भारतीय अंतरिक्ष शोध संस्थान (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से पूरी तरह से भारत में बने स्पेस शटल RLV-TD को लॉन्च किया।

23 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1919 - महारानी गायत्री देवी - जयपुर राजघराने की राजमाता थी।
  • 1923 - अन्नाराम सुदामा - राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
  • 1949 - ऐलन गार्सिया - पेरू के पूर्व राष्ट्रपति।

23 मई को हुए निधन

  • 2010 - कानू सान्याल- नक्सली आंदोलन के जनक भारतीय
  • 2010 - वेतुरी सुंदरम्मा मूर्ति, तेलुगु चलचित्र गीतकार (ज. 1936)
  • 2011 - चन्द्रबली सिंह - एक लेखक होने के साथ-साथ उत्कृष्ठ कोटि के अनुवादक।
  • 1930 - राखालदास बंद्योपाध्याय - प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता।

23 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • अंतर्राष्ट्रीय तिब्बत मुक्ति दिवस

22 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/आज का इतिहास /इवेंट्स ऑफ़ द डे

22 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/आज का इतिहास /इवेंट्स ऑफ़ द डे

22 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1805- गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के तहत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की।
  • 1972 - पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र।
  • 1990 - उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का अभ्युदय।
  • 1992 - बोस्निया, स्लोवेनिया तथा क्रोएशिया सं.रा. संघ के सदस्य बने।
  • 1996 - माइकल कैमडेसस तीसरी बार अगले पांच वर्षों तक के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रबंध निदेशक चुने गये।
  • 2001 - दलाई लामा ने तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी।
  • 2002 - नेपाल में संसद भंग।
  • 2003 - अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से भी अधिक लोग मारे गये।
  • 2007 - गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2008 -
    • केन्द्रीय उच्च शिक्षण संस्थानो में ओबीसी छात्रों को 27% कोटा देने का आधारभूत ढाँचा खड़ा करने के लिए सरकार ने 10 हज़ार 328 करोड़ रुपये दिए। कर्नाटक विधान सभा का तीसरा व अन्तिम चरण सम्पन्न। मुंशी प्रेमचन्द की अमर कृति 'निर्मला' सहित हिन्दी की पाँच रचनाओं के अनुवादक वर्ष 2007 के साहित्य अकादमी पुरस्कार हेतु चुने गये। केन्द्र सरकार ने गुजरात दंगा पीड़ितों के लिए आर्थिक पैकेज देने की घोषणा की।
    • संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।

22 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1959 - महबूबा मुफ़्ती जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री
  • 1925 - मदन लाल मधु - हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक।
  • 1774 - राजा राममोहन राय - धार्मिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में राजा राममोहन राय का नाम सबसे अग्रणी है।

22 मई को हुए निधन

  • 2011 - गोविन्द चन्द्र पाण्डे - 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री थे।
  • 1991 - श्रीपाद अमृत डांगे - भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक।
  • 1545 - शेरशाह सूरी - भारत में 'सूर साम्राज्य' का संस्थापक और महान् योद्धा।

22 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • विश्व जैव विविधता दिवस

21 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/आज का इतिहास /इवेंट्स ऑफ़ द डे

21 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/आज का इतिहास /इवेंट्स ऑफ़ द डे

21 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1981 - पियरे मोरो फ़्रांस के प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 1994 - दक्षिणी यमन द्वारा उत्तरी यमन से अलग होने की घोषणा।
  • 1996 - प्रसिद्ध शीतल पेय कम्पनी पेप्सी ने विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फ़िल्म बनाने की घोषणा की।
  • 1998 - 32 वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों का त्यागपत्र।
  • 2002 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को 6 महीने कारावास की सज़ा।
  • 2003 - विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तम्बाकू के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी।
  • 2008 -
    • भारतीय स्टेट बैंक ने कृषि क़र्ज पर रोक लगाने सम्बन्धी अपने सर्कुलर को तत्काल प्रभाव से वापस किया। रिजर्ब बैंक ने सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के एचडीएफसी बैंक में विलय प्रस्वाव को मंज़ूरी दी। संयुक्त राष्ट्र संघ की योजना के तहत 15 देशों की वायुसेनाओं के 90 अधिकारियों का एक साझा टेबल अभ्यास हैदराबाद में प्रारम्भ।
    • नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी विलिस ई लैंक का निधन। मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के पुत्र दातुक मोखजानी महातिर ने सत्तारुढ़ दल यूएमएनओ से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2010 - उड़ीसा तट पर बंगाल की खाड़ी में भारतीय सेना के जंगी जहाज़ रणवीर से भारतीय नौसेना ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के उर्ध्वाधर प्रक्षेपण संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
    • दार्जिलिंग में अखिल भारतीय गोरखा लीग के अध्यक्ष मदन तमांग [56] की हत्या कर दी गई।

21 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1931 - शरद जोशी - भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य रचनाकार।
  • 1930 - मैल्कम फ्रेजर - ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री।

21 मई को हुए निधन

  • 1960 - गामा पहलवान, शायद ही कोई ऐसा भारतीय खेल-प्रेमी हो, जिसने 'रुस्तम-ए-ज़मां' पहलवान का नाम न सुना हो।
  • 1991 - राजीव गाँधी - भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी के पुत्र, भारत की कांग्रेस (इ) पार्टी के अग्रणी महासचिव (1981 से) थे, और माँ की हत्या के बाद भारत के प्रधानमंत्री (1984-1989) बने।

21 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • आतंकवाद विरोध/बलिदान दिवस (राजीव गांधी की पुण्य तिथि)

14 अक्टूबर : आज का इतिहास ( आज के दिन घटित कुछ घटनाएँ)

देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कई घटनाएं हुईं, जिनमें ये प्रमुख हैं. 14 अक्टूबर  के दिन विश्‍व भर में कई घटनायें घटित ...