Saturday 13 January 2018

12 जनवरी : आज का इतिहास (12 January:Events Of The Day)

12 जनवरी : आज का इतिहास (12 January:Events Of The Day)


 12 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
  • 1708 - शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।
  • 1757 - ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तग़ाल से अपने कब्जे में लिया।
  • 1866 - लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन हुआ।
  • 1924- गोपीनाथ साहा ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त चार्ल्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर ग़लती से एक आदमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।
  • 1934 - भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फाँसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया।
  • 1950- स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 1950 में 'संयुक्त प्रांत' का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा
  • 1984 - स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घाेषणा की गयी।
  • 1991 - अमरीकी संसद ने कुवैत में इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई काे मंजूरी दी।
  • 2001 - भारत का इंडोनेशिया-रूस-चीन संधि से इंकार, नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएँ तैनात।
  • 2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्र के नाम ऐतिहासिक संदेश प्रसारित किया, पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन लश्कर व जैश पर प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की जबकि वांछित पाक अपराधियों को भारत को सौंपने से इन्कार किया।
  • 2003 - भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद की संसद अध्यक्ष बनीं।
  • 2004 - दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।
  • 2006 - भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
  • 2007 - 'रंग दे बसन्ती' बाफ़्टा के लिए नामांकित।
  • 2008-
    • कोलकाता में आग से 2500 दुकानें जल कर खाक हुई।
    • दुनिया के सबसे बड़े फ़िल्म शो टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव की बुनियाद रखने वाले 'मुर्रे दस्ती कोहल' का निधन।
  • 2009- प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।
  • 2010- भारत सरकार द्वारा नागर विमानन क्षेत्र पर आतंकी हमलो की आशंका के बीच विमान अपहरण रोधी क़ानून 1982 में मौत की सज़ा की धारा जोड़ी गई।
    • कैरेबियाई देश हैती में आए भयंकर भूकंप में लाखों लोगों की मौत और राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस का अधिकतर हिस्सा तबाह हो गया।
  • 2015 - कैमरून में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 143 आतंकवादी मारे गये।

12 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1972 - प्रियंका गाँधी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष
  • 1964 - दिनेश शर्मा - राजनीतिज्ञ तथा उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री।
  • 1964 - अजय माकन - भारतीय राजनीतिज्ञ
  • 1931 -अहमद फ़राज़ - प्रसिद्ध उर्दू कवि
  • 1918 - सी. रामचन्द्र - हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक
  • 1917 - महर्षि महेश योगी- भारतीय अध्यात्मवादी
  • 1901 - उमाशंकर दीक्षित - 'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन' के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत।
  • 1899 - बद्रीनाथ प्रसाद - भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ।
  • 1886 - नेली सेनगुप्ता - प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
  • 1869 - भगवान दास - 'भारत रत्न' सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री।
  • 1863 - स्वामी विवेकानंद- भारतीय दार्शनिक

12 जनवरी को हुए निधन

  • 2005 - अमरीश पुरी - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक।
  • 1992 - कुमार गंधर्व - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।
  • 1976 - अगाथा क्रिस्टी - दुनिया के जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक।
  • 1941 - प्यारे लाल शर्मा - भारतीय क्रांतिकारियों में से एक थे।
  • 1934 - सूर्य सेन - भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
  • 1924- गोपीनाथ साहा- पश्चिम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानी।

12 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • राष्ट्रीय युवा दिवसभारत
  • अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।
  • राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह

No comments:

Post a Comment

Name-
Comment-

14 अक्टूबर : आज का इतिहास ( आज के दिन घटित कुछ घटनाएँ)

देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कई घटनाएं हुईं, जिनमें ये प्रमुख हैं. 14 अक्टूबर  के दिन विश्‍व भर में कई घटनायें घटित ...