Tuesday 3 April 2018

/3 April :आज का इतिहास /Events of the day/History of the day



 
 
 
 

इतिहास में खास 3 अप्रैल: कंप्यूटर और मोबाइल का हुआ था आविष्कार

3 अप्रैल, 1973 को दुनिया में पहला मोबाइल कॉल किया गया था जबकि इसी दिन 1981 में पहले कंप्यूटर का आविष्कार हुआ था

मोबाइल और कंप्यूटर के बिना आज की दुनिया की कल्पना ही नहीं की जा सकती। इन दो अविष्कारों ने जैसे दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी की सूरत ही बदलकर रख दी। मजे की बात है कि इन दोनो ही महान अविष्कारों का तीन अप्रैल के दिन से खास ताल्लुक रहा है। 
1973 में आज ही के दिन मार्टिन कूपर ने हैंड हैल्ड मोबाइल फोन से बेल लैब्स के जोएल एस एंजेल को पहला फोन किया था। कूपर को आज के मोबाइल फोन का जनक कहा जाता है। उस समय कूपर मोटारोला कंपनी के लिए काम करते थे। 
अमेरिका में कार फोन का इस्तेमाल तो 1930 से हो रहा था, लेकिन हैंडहैल्ड फोन का इस्तेमाल 3 अप्रैल को पहली बार कूपर ने किया।
यह भी एक इत्तेफाक ही है कि 1981 में तीन अप्रैल के ही दिन सान फ्रांसिस्को के ब्रुक्स हाल में ओसब्रोर्न कंप्यूटर कोरपोरेशन के एडम ओसब्रोर्न द्वारा तैयार पहले पोर्टेबल कंप्यूटर का नमूना पेश किया गया। इसका वजन करीब 24 पाउंड था। 
भारत के लिए भी इस दिन का खास महत्व है। भारतीय सेना के सबसे चर्चित और महानतम सैन्य अधिकारियों में शुमार एस एच एफ जे माणेकशॉ का जन्म 1914 में आज ही के दिन हुआ था।
भारतीय सेना में वह पहले अधिकारी थे, जिन्हें फील्ड मार्शल का ओहदा दिया गया। चार दशक के अपने सैन्य करियर में उन्होंने पांच लड़ाइयां लड़ीं। दूसरे विश्व युद्ध में ब्रिटिश इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं देने वाले माणेकशॉ ने 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में भारत की जीत की ताबीर लिखी।

3 अप्रैल को घटी अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं...

  • 1680: पश्चिम भारत में मराठा सम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी की रायगढ में मृत्यु।
  • 1903: समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी कमला देवी चट्टोपाध्याय का जन्म।
  • 1929: मशहूर हिन्दी साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म
  • 1942: जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमरीका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्यवाई शुरू की
  • वर्ष 2010: अमेरिटी टेक कंपनी एप्पल का पहला आईपेड मार्केट में आया था

No comments:

Post a Comment

Name-
Comment-

14 अक्टूबर : आज का इतिहास ( आज के दिन घटित कुछ घटनाएँ)

देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कई घटनाएं हुईं, जिनमें ये प्रमुख हैं. 14 अक्टूबर  के दिन विश्‍व भर में कई घटनायें घटित ...