Monday, 3 September 2018

4 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/आज का इतिहास/इवेंट्स/हिस्ट्री/events/history/may 4

4 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/आज का इतिहास/इवेंट्स/हिस्ट्री/events/history/may 4

4 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1979 - श्रीमती मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
  • 1980 - यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो का निधन।
  • 1994 - काहिरा में इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी नेताओं द्वारा फ़िलिस्तीनी स्वायत्तता से संबंधित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर।
  • 1999 - भूमिगत बारूदी सुरंगों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ओटावा संधि के सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों की पहली बैठक मापूतो (मोजाम्बिक) में शुरू।
  • 2003 - मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 35.30 सेकेण्ड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 2007 - बैंकॉक में ग्लोवल वार्मिंग पर बैठक सम्पन्न।
  • 2008 -
    • सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी 'सेल' ने भारतीय इस्पात गठबंधन से अपने को अलग किया।
    • म्यांमार की राजधानी रंगून व आसपास के क्षेत्रों में आये भीषण चक्रवाती तूफ़ान नरगिस ने भारी तबाही मचायी। लोकप्रिय पोर्टल 'याहू' को ख़रीदने के लिए प्रयत्नशील माइक्रोसोफ़्ट कारपोरेशन ने अपना प्रस्ताव वापस लिया।

4 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1905 - अन्ना चांडी - भारत की पहली महिला न्यायाधीश थीं।
  • 1902 - के. सी. रेड्डी - कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल
  • 1767 - त्यागराज - प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ।

4 मई को हुए निधन

  • 1799 - टीपू सुल्तानमैसूर राज्य का शासक
  • 1957 - हेमचंद्र रायचौधरी, भारतीय इतिहासकार
  • 2008 - पंडित किशन महाराज, विख्यात तबला वादक

3 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/आज का इतिहास/इवेंट्स ऑफ़ द डे

3 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/आज का इतिहास/इवेंट्स ऑफ़ द डे

3 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1919 - अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण।
  • 1998 - 'यूरो' को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला।
  • 2002 - अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को 'शर्मनाक जनमत संग्रह' बताया।
  • 2003 - आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
  • 2004 - वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया।
  • 2006 - पाकिस्तान और ईरान ने 3 देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए। शिक्षाविद कमलेश पटेल को ब्रिटेन के हाउस आफ़ लार्ड्स में ग़ैर दलीय पीयर नियुक्त किया गया।
  • 2008 -
    • टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ।
    • पाकिस्तानी जेल में सज़ा काट रहे भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फाँसी की सज़ा अनिश्चित समय तक टाली गई। नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला संविधान सभा के लिए चुने गये। दक्षिणी चिली के लास लगासे क्षेत्र में हज़ारों साल से निष्क्रिय पड़ा एक ज्वालामुखी फटा।
  • 2016- 63वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्‍कारों की घोषणा; मनोज कुमारअमिताभ बच्चन और कंगना रानौत हुए सम्मानित।

3 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1977 - मरियम मिर्ज़ाख़ानी - गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान 'फील्ड्स मेडल' पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ थीं।
  • 1896 - वी. के. कृष्ण मेनन - भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री।
  • 1930 - सुमित्रा सिंह - राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ।
  • 1955 - उमा भारती - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ
  • 1955 - रघुवर दास - झारखण्ड के छठवें मुख्यमंत्री
  • 1951 - अशोक गहलोत - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ

3 मई को हुए निधन

  • 1969 - डाक्टर ज़ाकिर हुसैन - भारत के तीसरे राष्ट्रपति (जन्म 1897)
  • 1981 - नर्गिस - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री
  • 2005 - जगजीत सिंह अरोड़ा, भारतीय सेना के कमांडर
  • 2006 - प्रमोद महाजन - भारत के राजनीतिज्ञ (जन्म 1949)

Wednesday, 2 May 2018

2 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ/आज का इतिहास/इवेंट्स ऑफ़ द डे/History/Events

2 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1986 - सं.रा. अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला बनीं।
  • 1997 - ब्रिटेन में 18 वर्षों बाद लेबर पार्टी सत्ता में, उसके नेता टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
  • 1999 - मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त।
  • 2002 - पाकिस्तान के इंजामामुल हक ने न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ 329 रन बनाये।
  • 2004 - मारेक बेल्का पोलैंड के नये प्रधानमंत्री बने।
  • 2008 -
    • अनिल अम्बानी ग्रुप की फर्म रिलायंस पावर लिमिटेड ने इण्डोनेशिया में तीन कोयला खदानों का अधिग्रहण किया।
    • ब्रिटेन के स्थानीय चुनाव में सत्तारुढ़ लेबर पार्टी की हार हुई। अमेरिका ने म्यांमार पर नए प्रतिबन्ध लगाये।
  • 2010 - सेवी का प्राथमिक पूंजी बाज़ार में नए इश्युओं की ख़रीद के लिए आवेदन करते समय संस्थागत निवेशकों को भी खुदरा निवेशकों की तरह शत प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश प्रभावी हो गया।

2 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1929 - विष्णु कांत शास्त्री - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार थे।
    • जिग्मे दोरजी वांग्चुक - भूटान के तीसरे राजा थे।
  • 1922 - विल्सन जोन्स - भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी थे।
  • 1921 - सत्यजित राय ऑस्कर पुरस्कार सम्मानित फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक

2 मई को हुए निधन

  • 1519 - लिओनार्दो दा विंची, इटलीवासी, महान चित्रकार।
  • 1975 - पद्मजा नायडू - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री।
  • 1985 -बनारसीदास चतुर्वेदी- प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार।


14 अक्टूबर : आज का इतिहास ( आज के दिन घटित कुछ घटनाएँ)

देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कई घटनाएं हुईं, जिनमें ये प्रमुख हैं. 14 अक्टूबर  के दिन विश्‍व भर में कई घटनायें घटित ...