Saturday, 3 March 2018

23 फ़रवरी: आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ





 






23 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1886 - अमेरिका के रसायनशास्त्री और आविष्कारक मार्टिन हेल ने अलम्यूनियम की खोज की।
  • 1940 - रूसी सेनाओं ने यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर कब्जा किया।
  • 1952 - कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया।
  • 1970 - गयाना देश गणराज्य बना और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
  • 1998 - जैविक एवं रासायनिक हथियारों की जांच को लेकर हुए गतिरोध को समाप्त करने के लिए सं.रा. महासचिव कोफी अन्नान व इराकी उपप्रधानमंत्री तारिक अजीज के बीच ऐतिहासिक समझौता सम्पन्न, विश्व में पहली बार बछड़े की प्रतिकृति क्लोन सं.रा. अमेरिका में तैयार।
  • 2001 - अमेरिकी सीनेट द्वारा सीटीबीटी खारिज, प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली जारी रखने की घोषणा।
  • 2003 - कनाडा के डेविसन ने विश्वकप का सबसे तेज़ शतक लगाकर 1983 में बनाये गये कपिलदेव का रिकार्ड तोड़ा।
  • 2005 - अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
  • 2006 - ईराक में जातीय हिंसा में 159 लोग मारे गये।
  • 2007 - पाकिस्तान ने शाहीन-2 का परीक्षण किया।
  • 2008-
    • 10 साल बाद चुनार सीमेण्ट फैक्ट्री में उत्पादन शुरू हुआ। रक्षामंत्री ए.के. एंटनी ने जेट ट्रेनर हॉक विमान को देश के बेड़े में शामिल करने की औपचारिक घोशणा की।
    • कोलंबो में हुए एक विस्फोट में 18 लोग घायल हुए।
  • 2009- भारतीय तीरंदाज थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एशियाई ग्रां प्री तीरंदाजी चैम्पियनशिप में टीम स्पर्धा में तीन रजत पदक जीते।
  • 2010-
    • 2962वें वन डे में बनाए गए पहला दोहरा शतक बनाने वाले सचिन की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रिका से ग्वालियर के कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में खेला गया एकदिवसीय मैच 153 रनों से जीत लिया। 402 रनों के लक्ष्य के जबाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 43वें ओवर में 248 रन बनाकर आउट हो गई। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
    • भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन को कतर की नागरिकता प्रदान कर दी गई।

23 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1969 - भाग्यश्री
  • 1982 - कर्ण सिंह, भारतीय राजनेता
  • 1983 - अज़ीज़ अंसारी, भारतीय/अमेरिकन हास्य अभिनेता
  • 1954 - बाबा हरदेव सिंह - भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु थे।

23 फ़रवरी को हुए निधन

  • 1468 - छपाई की मशीन का आविष्कार करने वाले यूहेन गोटेनबर्ग।
  • 1969 - वृंदावनलाल वर्मा, ऐतिहासिक उपन्यासकार एवं निबंधकार
  • 1969 - मधुबाला, भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री
  • 1990 - अमृतलाल नागर, साहित्य जगत् में उपन्यासकार के रूप में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त हुई
  • 2004 - विजय आनन्द

23 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव




21 फरवरी

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


 
Kasturba-live.gif 

कमल कपूरभगवत दयाल शर्मा


सोहन लाल द्विवेदीएस. एच. रज़ा

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1495 - फ़्रांस नरेश चार्ल्स आठवें के नेतृत्व में सेना नेपल्स, इटली पहुँची।
  • 1724 - स्वीडन और रूस ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।
  • 1746 - फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर कब्जा किया।
  • 1775 - यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।
  • 1784 - चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना।
  • 1845 - ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को ख़रीदा।
  • 1848 - लुई फ़िलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ।
  • 1907 - लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन।
  • 1935 - व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।
  • 1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ़िलिपीन्स में जनजातियों ने बड़ी संख्या में जापानी सैनिकों का सफाया कर दिया।
  • 1964 - घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई।
  • 1966 - उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।
  • 1974 - पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।
  • 1975 - इथोपिया में सैनिकों के साथ संघर्ष में दो हज़ार से अधिक छापामार मारे गये।
  • 1979 - कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
  • 1980 - अफ़ग़ानिस्तान ने मार्शल लॉ की घोषणा की।
  • 1989 - अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश चीनजापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए रवाना हुए।
  • 1990 - मंगोलिया की राजधानी उलनबटोरा से स्टालिन की अंतिम मूर्ति भी हटा दी गई।
  • 1992 - खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए।
  • 1995 - उत्तरी आयरलैंड की समस्या की समस्या का अंत करने के लिए ब्रिटेन एवं आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने समझौता किया।
  • 1996 -
    • जर्मनी के एक शोध संस्थान में वैज्ञानिकों ने 112वें तत्त्व की खोज की।
    • स्पेस शटल डिस्कवरी 75 का कक्षा में प्रक्षेपण।
  • 1998 - जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन आेलंपिक खेल का समापन।
  • 1999 - भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त।
  • 2005 -
    • ईरान में आये ज़बर्दस्त भूकम्प में 400 से अधिक लोग कालकवलित हुए।
    • दक्षिण पूर्वी ईरान में भूकम्प से 500 मरे तथा 1000 घायल हुए।
  • 2006 - जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगायी।
  • 2007 - ब्रिटिश संसद में थैचर की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई।
  • 2008 -
    • समकालीन भारतीय काला के संपादक एवं युवा आलोचक डॉ. ज्योतिष जोशी को देशीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिए जाने की घोषणा।
    • ब्रिटेन व फ़्राँस ने ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबन्ध के लिए संशोधित प्रस्ताव सुरक्षा परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया।
  • 2011 - न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत।

22 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1922 - एस. एच. रज़ा भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर थे।
  • 1732 - अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म।
  • 1788 - जर्मन दार्शनिक आर्थर शोपेन हावर का जन्म।
  • 1885 - यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त - भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक।
  • 1889 - स्वामी सहजानंद सरस्वती - भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।
  • 1892 - इंदुलाल याज्ञिक - गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और 'ऑल इंडिया किसान सभा' के नेता।
  • 1906 - हुमायूँ कबीर, भारतीय शिक्षाविद् व राजनीतिज्ञ (मृत्यु- 1969)
  • 1906 - सोहन लाल द्विवेदी - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि
  • 1856 - स्वामी श्रद्धानन्द - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक।
  • 1920 - कमल कपूर - भारतीय सिनेमा के अभिनेता।
  • 1914 - देवकान्त बरुआ - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

22 फ़रवरी को हुए निधन

  • 1556 - मुग़ल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूँ
  • 1993 - भगवत दयाल शर्मा हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल
  • 1944 - कस्तूरबा गाँधीमहात्मा गांधी की पत्नी जो भारत में 'बा' के नाम से विख्यात हैं।
  • 1958 - अबुल कलाम आज़ाद - शिक्षा मंत्री।
  • 1982 - जोश मलीहाबादीभारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि

22 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

21 फरवरी: आज का इतिहास (Today In History)

 अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवसSuryakant Tripathi Nirala.jpg
नूतनओम प्रकाशरानी चेन्नमा
 21 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
  • 1613- माइकल रोमारोव रूस के जार बने और तभी से वहाँ रोमानोव वंश का शासन स्थापित हुआ।
  • 1795- डचों ने सीलोन, श्रीलंका अंग्रेज़ों को सौंप दिया।
  • 1842- अमेरिका में सिलाई मशीन का पेटेंट कराया गया।
  • 1848 - कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंजेल्स ने कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणा पत्र प्रकाशित किया।
  • 1907 - अंग्रेज़ी भाषा के कवि आडेन का जन्म।
  • 1914 - बर्दुन का युद्ध प्रारम्भ।
  • 1916 - प्रथम विश्व युद्ध में फ़्रांस में बर्डन की लड़ाई भड़की।
  • 1919 -
    • बावारेवा के प्रधानमंत्री कुर्तरिजनर की हत्या म्यूनिख में हुई।
    • बार्सिलोना में क्रान्ति।
  • 1925 - न्यूयॉर्कर मैगजीन के प्रथम संस्करण का प्रकाशन।
  • 1943 - ब्रिटेन नरेश जार्ज षष्ठ ने रूसियों को सम्मानित किया।
  • 1946 - मिस्र में ब्रिटेन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन।
  • 1948 - स्वतंत्र भारत के संविधान का प्रारूप संविधान सभा के अध्यक्ष के समक्ष रखा गया।
  • 1952 - ढाका (उस समय पूर्वी पाकिस्तान) में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर तब गोलियां चलाईं जब वे बांग्ला को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। बाद में इस आधिकारिक दर्जा दिया गया और बांग्लादेश में इसके बाद से यह दिन भाषा आंदोलन के स्मारक के रूप में मनाया जाने लगा । यूनेस्को ने इसे बाद में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवसघोषित किया।
  • 1959 - प्रेस क्लब आफ़ इंडिया की नई दिल्ली में स्थापना।
  • 1963 - सोवियत संघ ने अमेरिका को चेतावनी दी कि क्यूबा पर हमला विश्वयुद्ध में बदल सकता है।
  • 1973 - सिनाई रेगिस्तान में, इजरायली लड़ाकू विमान ने लीबिया अरब एयरलाइंस के विमान-114 को मार गिराया जिससे इसमें सवार 108 लोगों की मौत हो बई।
  • 1974 - युगोस्लाविया ने संविधान स्वीकार किया।
  • 1975 - राष्ट्रसंघ मानवाधिकार आयोग ने अधिकृत अरब क्षेत्रों में दमनात्मक कार्रवाई के लिए इस्रायल की कड़ी निंदा की।
  • 1981 - नासा ने सेटेलाइट कोमस्टर-4 का प्रक्षेपण किया।
  • 1986 - दक्षिण अफ़्रीका सरकार ने जोहान्सबर्ग और डरबन अश्वेतों के लिए खोल दिए।
  • 1990 - कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने राजकुमार सिंहानुक से बैंकाक में शांतिवार्ता की।
  • 1991 - अल्बानिया में राष्ट्रपति ने पुलिस विद्रोह के बाद नई सरकार के गठन की घोषणा की।
  • 1992 - चीन से शंघाई शेयर बाज़ार में विदेशियों को कामकाज की अनुमति दी।
  • 1996 -
    • हब्बल अंतरिक्ष द्वारा भेजे गये चित्रों की सहायता से 'ब्लेक होल' के अस्तित्व का पता चला।
    • अंतरिक्ष यान सोयूज टीएम 23 कक्षा में स्थापित।
  • 1998 - सं.रा. सुरक्षा परिषद ने इराक को 5.2 अरब डालर का तेल बेचने की अनुमति दी।
  • 1999 - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ के बीच लाहौर घोषणा पर समझौता।
  • 2000 - भारतीय मूल के 52 वर्षीय उज्जल दोसांझ कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रान्त के नये मुख्यमंत्री (प्रीमियर) बने।
  • 2001 -
    • इस्रायल में एहुक बराक का गठबंधन सरकार में शामिल होने से इंकार, राजनीति छोड़ने की घोषणा।
    • सहस्रशताब्दी के महाकुंभ का समापन।
  • 2004 - लॉन टेनिस में सानिया मिर्ज़ा डब्ल्यू.टी.ए. खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।
  • 2005 - स्पेन के निवासियों ने जनमत संग्रह में यूरोपियन संघ के संविधान का व्यापक समर्थन किया।
  • 2008 -
    • अनिल अंबानी की 'रिलायंस कम्यूनिकेशन' ने यूगांडा की कंपनी 'अनुपम ग्लोबल सॉफ्ट' का अधिग्रहण किया। भारत की प्राइवेट एयरलाइंस जेट एयरवेज ने एयर कनाडा के साथ स्ट्रेटिजी गठजोड़ किया।
    • पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता आसिफ़ अली जरदारी और मुस्लिम लीग (एन) के नेता व पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने हाथ मिलाया।
  • 2009- हिन्दुस्तान मोटर्स ने अपने प्रबन्धकों की तनख़्वाह घटाई।
  • 2010-
    • सऊदी अरब की सरकार ने महिलाओं को वकालत करने की अनुमति देने संबंधी क़ानून लाने का फैसला किया। यह क़ानून महिलाओं को परिवार से जु़डे तलाक जैसे मुक़दमों की पैरवी का अधिकार देगा।
    • बैडमिंटन में भारत की पहली तथा दुनिया की सातवीं सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल ने दुनिया की नंबर आठ खिलाड़ी झोउ मि को 14-21, 21-10, 23-21 से 50 मिनट में पराजित कर दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने थाइलैंड के नार्कोनराचशिमा में खेले जा रहे उबेर कप (एशिया जोन क्वॉलिफायर) में अपने पहले मैच में हॉन्गकॉन्ग को 3-2 से हरा दिया।
  • 2013 - भारत के हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाकाें में 17 लोगाें की मौत, 119 घायल हुए।

21 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

21 फ़रवरी को हुए निधन

  • 1991 - नूतनहिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री (जन्म 1936)
  • 1998 - ओमप्रकाश भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता
  • 1970 - हरि विनायक पाटस्कर - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल
  • 1829 - रानी चेन्नम्मा - झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी।

21 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

14 अक्टूबर : आज का इतिहास ( आज के दिन घटित कुछ घटनाएँ)

देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कई घटनाएं हुईं, जिनमें ये प्रमुख हैं. 14 अक्टूबर  के दिन विश्‍व भर में कई घटनायें घटित ...